हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव से गांव-गांव तक पहुंचेगा खेल का जुनून

Hazaribagh: सांसद खेल महोत्सव-2026 का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद मनीष जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि...

हजारीबाग
सांसद खेल महोत्सव

Hazaribagh: सांसद खेल महोत्सव-2026 का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद मनीष जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा व खेलप्रेमी शामिल हुए. इस दौरान खेल के जरिए युवाओं को बेहतर मंच देने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया.

1583 टीमों के 22 हजार से अधिक प्रतिभागी

 सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2016 में करीब 100 युवाओं से शुरू हुई खेल पहल अब बड़े आयोजन में बदल चुकी है. रामगढ़, कोडरमा, चतरा और हजारीबाग की 1583 टीमों के करीब 22,500 खिलाड़ी शुरुआती चरण में शामिल हो चुके हैं. इस बार 13 खेलों को महोत्सव में शामिल किया गया है और 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है.

दिसंबर तक गांव-गांव पहुंचेगा महोत्सव

सांसद ने कहा कि महोत्सव दिसंबर तक गांव-गांव आयोजित होगा. खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशामुक्ति अभियान भी चलाया जाएगा. पहला मैच 30 अगस्त को दारू प्रखंड में होगा.

ओलंपिक की तैयारी में मददगार : मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

ALSO READ: हजारीबाग लाठीचार्ज पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- पुलिस और सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *