हजारीबाग: VBG रामजी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर, गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता : BDO

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में शुक्रवार को केंद्र सरकार की वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा सह कार्ययोजना बैठक...

VBG रामजी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर, गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता : BDO

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में शुक्रवार को केंद्र सरकार की वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा सह कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने की. उन्होंने अधिकारियों, तकनीकी कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों को योजना का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

एक जुलाई से लागू हुई योजना

बीडीओ मधुश्री मिश्रा ने बताया कि एक जुलाई 2026 से लागू वीबीजी रामजी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाकर गांवों के समग्र विकास को गति देना है. उन्होंने कहा कि स्वीकृत सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके.

जनहित के आधार पर होंगे विकास कार्य

बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में विकास योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित को प्राथमिकता देते हुए किया जाए. उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में पारदर्शिता, नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

समन्वय से होगा प्रभावी क्रियान्वयन

बैठक के दौरान योजना से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

सभी विभागों की रही भागीदारी

बैठक में मनरेगा बीपीओ राजमोहन वर्मा, पंकज कुमार, कनीय अभियंता अशोक कुमार, जयप्रकाश चौधरी, विकास कुमार दास, अरशद अहमद, लेखा सहायक राजीव कुमार, इंद्र गुरु, बीपीआरओ सुरेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं सभी पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे.

‘ग्रामीणों के जीवन स्तर में आएगा स्थायी बदलाव’

बैठक के अंत में बीडीओ मधुश्री मिश्रा ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाना है. उन्होंने सभी विभागों से बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके.

ALSO READ : श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की 20 जुलाई को होगी समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक की अध्यक्षता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *