श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की 20 जुलाई को होगी समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Ranchi : श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 20 जुलाई को...

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की 20 जुलाई को होगी समीक्षा

Ranchi : श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 20 जुलाई को देवघर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है. यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे देवघर जिला परिसदन के सभागार में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री करेंगे. विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक में देवघर के DC, दुमका प्रमंडल के क्षेत्रीय उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) तथा देवघर और दुमका के सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी शामिल होंगे.

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी

बैठक में श्रावणी मेला के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों से संबंधित प्रतिवेदन के साथ बैठक में समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक और स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख को भी बैठक की सूचना भेजी गई है.

ALSO READ: गिरिडीह: जमीन-मकान बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *