विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और डालसा एकजुट

  सिमडेगा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस बार “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम के तहत लोगों को...

 

सिमडेगा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस बार “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम के तहत लोगों को स्वास्थ्य बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है.

सिमडेगा में आयोजित गोष्ठी

सिमडेगा सदर अस्पताल सभागार में आज सिमडेगा स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया.

स्वस्थ मन, स्वस्थ तन और स्वस्थ दुनिया पर परिचर्चा

गोष्ठी में स्वस्थ मन, स्वास्थ्य तन और स्वास्थ्य दुनिया के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े रहने पर चर्चा की गई.

सिविल सर्जन का संदेश

सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद ने स्वास्थ्य आदतों को अपनाकर जीवन को स्वस्थ बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ और स्वच्छ रखकर ही अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है.

ALSO READ: साप्ताहिक जनता दरबार में उमड़ी शिकायतों की बाढ़, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण

डॉ. सामद ने बताया कि इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस वैज्ञानिक सहयोग के माध्यम से मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को जोड़ने वाले ‘एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण पर जोर देता है.

जीवनशैली सुधार और अच्छी आदतें

अन्य वक्ताओं ने भी जीवनशैली में सुधार करने और अच्छी आदतें अपनाकर स्वास्थ्य बनाए रखने पर जोर दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *