कारोबारी निखार सबलोक हाईप्रोफाइल हत्याकांड: शूटर रांची के मेसरा में बिना नंबर प्लेट की कार छोड़ फरार, अखिलेश सिंह गिरोह से कनेक्शन की संभावना!

Ranchi: जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड इन दिनों में सुर्खियों में बना हुआ है. निखार सबलोक की बीते 24 अगस्त को...

High-profile murder case of businessman Nikhar Sablok
शूटर रांची के मेसरा में बिना नंबर प्लेट की कार छोड़ फरार

Ranchi: जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड इन दिनों में सुर्खियों में बना हुआ है. निखार सबलोक की बीते 24 अगस्त को सरायकेला जिले के चांडिल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की घटना को अंजाम देकर भाग रहे शूटर ने रांची के मेसरा में i-10 कार छोड़कर फरार हो गया. सरायकेला पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से i-10 कार को बरामद किया है. वहीं मौके से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी का फुटेज भी मिला है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना को अंजाम देने के पीछे अखिलेश सिंह गिरोह से जुड़े अपराधियों का कनेक्शन होने की संभावना जताई जा रही है.

हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का खाका करीब एक सप्ताह पहले हुआ था तैयार

होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या कोई तात्कालिक घटना नहीं, बल्कि बेहद शातिराना और सुनियोजित साजिश का नतीजा थी. सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की जांच में यह साफ हो गया है कि इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का खाका करीब एक सप्ताह पहले सरायकेला जिले के चांडिल क्षेत्र में तैयार किया गया था. साजिश को अंजाम देने के लिए पड़ोसी राज्यों (बिहार और बंगाल) से पेशेवर शूटरों को ठेके पर बुलाया गया था.

मास्टरमाइंड की दिमाग रेकी, शूटर और एस्केप के लिए बनीं अलग-अलग टीमें

  • सूत्रों के अनुसार जांच में खुलासा हुआ है कि अपराधियों ने पूरे वारदात को बेहद संगठित और कॉरपोरेट तरीके से अंजाम दिया, ताकि पुलिस मुख्य साजिशकर्ता तक न पहुंच सके.
  • नेटवर्क के किसी भी सदस्य को दूसरे टीम के बारे में जानकारी नहीं थी. रेकी करने वालों को यह नहीं पता था कि शूटर कौन हैं, और शूटरों को यह नहीं मालूम था कि हत्या के बाद उन्हें सुरक्षित निकालने का जिम्मा किसे सौंपा गया है.
  • अपराधियों ने होटल टेंथ माइल स्टोन में लगातार तीन दिनों तक निखार सबलोक की हर गतिविधि, दिनचर्या और आवाजाही पर कड़ी नजर रखी. मौका मिलते ही होटल परिसर के भीतर ही उन्हें गोलियों से भून दिया गया.

बंगाल और बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी

सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीमें हिरासत में लिए गए कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. संदिग्धों से मिले इनपुट के आधार पर झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. फिलहाल मामला मुख्य रूप से इन दो बिंदुओं पर टिका है. पहला व्यावसायिक रंजिश व प्रॉपर्टी विवाद और दूसरा गैंगवार व वर्चस्व की लड़ाई.

यह भी पढ़ें: पलामू: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *