Click Here
Click Here
Click Here

होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: झारखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

रांची: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो...

रांची: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. त्योहार के दौरान जिलों में सुरक्षा बलों की भारी आवश्यकता और विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया गया है. शुक्रवार को आईजी अभियान ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि होली के मद्देनजर जिलों में बल की कमी न हो, इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं.यह आदेश होली पर्व की समाप्ति तक लागू रहेगा. केवल अति-आवश्यक या विशेष परिस्थितियों (जैसे गंभीर बीमारी या पारिवारिक आपात स्थिति) को छोड़कर किसी भी कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *