HEC के पुनरुद्धार की उम्मीद बढ़ी, विनय जायसवाल ने संसदीय समिति के सामने रखी कर्मचारियों की समस्याएं

Ranchi: HEC के पुनरुद्धार को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय जायसवाल ने संसदीय समिति के...

Hopes for HEC's revival rise; Vinay Jaiswal presents employees' issues before the parliamentary committee.

Ranchi: HEC के पुनरुद्धार को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय जायसवाल ने संसदीय समिति के अध्यक्ष तिरुचि शिवाजी और समिति के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर HEC की समस्याओं को उनके सामने रखा. तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची संसदीय समिति के सामने विनय जायसवाल ने HEC की मौजूदा स्थिति, कर्मचारियों की परेशानी और संस्थान को फिर से मजबूत बनाने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि HEC देश का महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थान है. इसे दोबारा मजबूत स्थिति में लाने के लिए गंभीर और लगातार प्रयास की जरूरत है. उन्होंने कर्मचारियों के लंबित वेतन, उत्पादन बढ़ाने, संस्थान की आर्थिक स्थिति और क्वार्टरों के लीज नवीनीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. विनय जायसवाल ने HEC के CMD केएस मूर्ति से भी मुलाकात की और संस्थान की जमीनी समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने कर्मचारियों से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने की मांग रखी.

यह भी पढ़ें: 25 अगस्त को कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे अहम निर्णय

समिति ने HEC की स्थिति को करीब से देखा

संसदीय समिति के अध्यक्ष तिरुचि शिवाजी ने कहा कि पहले किए गए प्रयासों का ही नतीजा है कि समिति HEC का दौरा कर रही है. समिति के सदस्यों ने संस्थान पहुंचकर वहां की स्थिति और समस्याओं को करीब से देखा है. उन्होंने कहा कि HEC की समस्या गंभीर और बड़ी है. इसका समाधान किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयास से नहीं होगा. केंद्र सरकार, प्रबंधन, कर्मचारी और सभी संबंधित लोगों को मिलकर काम करना होगा. समिति अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि HEC को संकट से बाहर निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि HEC सिर्फ दोबारा चलेगी ही नहीं, बल्कि अपने पुराने गौरव को हासिल करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *