Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 25 अगस्त को होगी. बैठक 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी. यह जानकारी मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने दी. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कई कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लग सकती है. खनिज संशोधन विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही विशेष सत्र बुलाने पर भी मंथन होगा. इसके अलावा ऊर्जा विभाग, वन विभाग सहित अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है.


