Click Here
Click Here

08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Simdega: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगुटोली स्थित सन्नी ढाबा में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी...

Simdega: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगुटोली स्थित सन्नी ढाबा में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से कुल 08 पेटी शराब जब्त की है, जिसमें बियर और अंग्रेजी शराब की बोतलें शामिल हैं.

मिली थी गुप्त सूचना 

मामले को लेकर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में  SDPO धर्मदेव पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि गांगुटोली स्थित सन्नी ढाबा में अवैध तरीके से शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए जलडेगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाबा परिसर से कुल 136 बोतल शराब बरामद की, जिसमें 88 बोतल बियर और 48 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल हैं. पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक सतीश साहू को गिरफ्तार कर लिया.

SDPO ने क्या बताया जानिए 

SDPO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध शराब भंडारण और बिक्री से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जब्त शराब को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.

ALSO READ: पलामू: बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को, प्रशासन पूरी तरह तैयार

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *