Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : चांडिल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 2 बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Saraikela: एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चांडिल थाना पुलिस ने NH-33 स्थित भादुडीह से एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है....

Saraikela: एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चांडिल थाना पुलिस ने NH-33 स्थित भादुडीह से एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. उसके निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद की गई है.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा (22 वर्ष), पिता राम बहादुर राणा, पता छायानगर, मानगो, थाना सीतारामडेरा, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है.

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान कृष्णा राणा को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में उसने एक और बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसकी निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई.

इस संबंध में चांडिल थाना कांड संख्या 106/26, दिनांक 07.08.2026, धारा 303(2)/317(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: सरायकेला: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट, 3 गिरफ्तार

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार कृष्णा राणा का आपराधिक इतिहास रहा है. यह करीब ढाई साल जेल में रहने के बाद 10 दिन पहले ही ओल्डडीह ओपी के चोरी के मामले में जमानत पर बाहर आया था. इसके खिलाफ जमशेदपुर के अन्य थानों में भी मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले दर्ज हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *