Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: तिरुलडीह और ईचागढ़ में अवैध बालू खनन और परिवहन जारी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन की खबरें सामने आ रही हैं. स्थानीय...

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन की खबरें सामने आ रही हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में हाइवा और ट्रैक्टर के जरिए बालू का परिवहन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार से माफिया को प्रतिदिन लाखों रुपये की कमाई हो रही है. चर्चा है कि दो थाना क्षेत्रों में हाइवा और ट्रैक्टरों की आवाजाही के लिए मोटी रकम लेकर इंट्री दी जाती है.

ग्रामीणों की नींद हराम, हादसों का भी खतरा

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय गांवों से होकर तेज रफ्तार में बालू लदे वाहन गुजरते हैं. इससे ग्रामीणों की रात की नींद हराम हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है. कई बार तेज रफ्तार के कारण वाहन पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Also Read: बजट सत्र में बोले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू- “आधारभूत संरचनाओं के साथ पेट में अनाज भी जरूरी”

पहले भी हो चुका है विवाद

इस मुद्दे पर पहले भी विवाद हो चुका है. 18 नवंबर 2025 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ में झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष और ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, बालू माफिया और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ था. इस घटना में तरुण महतो और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. घटना के बाद तरुण महतो और उनके तीन समर्थकों पर मामला दर्ज किया गया था. फिलहाल तरुण महतो अब भी जेल में बंद हैं.

मुखिया ने भी उठाया था मामला

20 फरवरी को तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक, कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक और जिला पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय अधिकारियों को पत्र सौंपा था. इसके बावजूद अवैध खनन और परिवहन बंद नहीं होने से लोगों में आक्रोश है.

Also Read: झारखंड विधानसभा: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की प्रोन्नति पर बड़ा फैसला संभव, बिहार मॉडल अपनाएगी सरकार

पश्चिम बंगाल और पूर्वी सिंहभूम तक जा रहा बालू

जानकारी के अनुसार अवैध और ओवरलोड बालू से लदे हाइवा नीमडीह थाना क्षेत्र के सिरूम होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर तथा एनएच-18 के रास्ते पूर्वी सिंहभूम की ओर भेजे जा रहे हैं.

प्रशासन की कार्रवाई और राजस्व का नुकसान

हालांकि जिला खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया है और JIMMS पोर्टल पर लॉक भी किया है. अवैध बालू लदे कुछ ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया है. इसके बावजूद अवैध खनन जारी रहने से सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है. नीमडीह अंचल पदाधिकारी द्वारा इस मामले में गुप्त जांच अभियान चलाए जाने की भी सूचना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *