कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा अनियंत्रित, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक फ्लाई ऐश लदा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा...

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक फ्लाई ऐश लदा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हाईवा गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने आई एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया.

अनियंत्रित हाईवा पहले सड़क किनारे लगे बिजली के टावर पोल से टकराया और फिर डिवाइडर से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और फ्लाई ऐश सड़क पर फैल गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक-खलासी समेत किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और साकची-गोलमुरी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया.

पुलिस ने क्रेन से हटवाया वाहन

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, ताकि यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके. बिजली विभाग को टावर पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे दी गई है.

ALSO READ: हजारीबाग मिशन रोड की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद: सदर विधायक और नगर आयुक्त ने किया मुआयना, हटेंगे राह में रोड़ा बने पिलर

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने सामने अचानक आई कार को बचाने के प्रयास में वाहन को मोड़ा, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस हाईवा के दस्तावेज, परमिट और चालक का लाइसेंस जांच रही है. कार की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. चालक का बयान दर्ज कर लिया गया है. हाईवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *