Click Here

Independence Day: परेड में शामिल होंगी 14 प्लाटून, पहली बार ओडिशा पुलिस की प्लाटून भी लेगी हिस्सा

Ranchi: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मोरहाबादी मैदान में परेड का रिहर्सल चल रहा है, जो...

Independence Day
Independence Day: 14 platoons to participate in the parade (AI IMAGE)

Ranchi: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मोरहाबादी मैदान में परेड का रिहर्सल चल रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा. 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद रिहर्सल समाप्त हो जाएगा. इसके बाद जवानों को एक दिन का आराम दिया जाएगा. इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में कुल 14 प्लाटून शामिल होंगी. इनमें CRPF, ITBP, SSB, CISF, झारखंड जगुआर, ओडिशा पुलिस, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची पुलिस महिला, रांची पुलिस पुरुष, होमगार्ड, NCC बॉयज और NCC गर्ल्स की प्लाटून शामिल हैं. इसके अलावा परेड में तीन बैंड पार्टियां भी हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि इस बार पहली बार ओडिशा पुलिस की प्लाटून रांची में स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल हो रही है.

ALSO READ: पॉजिटिव सोच विकसित करने की आदतें, जिंदगी को बेहतर बनाने में आ सकती हैं काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *