Click Here

आयुष चिकित्सा परिषद के 12 पदों को एक साल का विस्तार, खर्च होंगे 50.55 लाख रुपये

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य आयुष चिकित्सा परिषद, रांची में पहले से सृजित पदों के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अवधि विस्तार...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य आयुष चिकित्सा परिषद, रांची में पहले से सृजित पदों के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अवधि विस्तार की मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में परिषद के पदों और उनके वेतन-भत्तों पर होने वाले खर्च को स्वीकृति दी गई है. परिषद में कुल 12 स्वीकृत पद हैं, जबकि वर्तमान में 5 कर्मचारी कार्यरत हैं. इनमें निदेशक, चिकित्सा निरीक्षक, वरीय लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक, अनुसेवक और रात्रि प्रहरी सह सफाई कर्मी जैसे पद शामिल हैं.

दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा राशि का उपयोग

इन पदों पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुमानित 50.55 लाख रुपये का वार्षिक खर्च आएगा. सरकार ने इस राशि को योजना मद से खर्च करने की अनुमति दी है. आदेश में यह भी कहा गया है, कि राशि का उपयोग वित्तीय नियमों और सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा. कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्च के लिए आवंटित राशि का उपयोग करने के बाद नियमित रूप से व्यय प्रतिवेदन और कोषागार प्रमाणक उपलब्ध कराना होगा.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर अड़े आंदोलनकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *