Click Here

रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर हमला, ‘1500 का डस्टबिन 15 हजार में खरीदा’

Newswave Desk: बिहार की राजनीति में एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी...

Rohini Acharya
Rohini Acharya attacks Samrat government: ‘Bought a ₹1,500 dustbin for ₹15,000’

Newswave Desk: बिहार की राजनीति में एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर डस्टबिन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है.

रोहिणी बोलीं- डस्टबिन छोटा, बिल दस गुना बड़ा

रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सम्राट सरकार का एक और झोल, डस्टबिन भी हुआ अनमोल…” उन्होंने दावा किया कि बिहार में जिस डस्टबिन की कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है, उसे 15 हजार रुपये में खरीदा गया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतने महंगे डस्टबिन खरीदने की जरूरत क्यों पड़ी. रोहिणी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडेय से इस मामले पर जवाब मांगा.

रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए पूछा कि यह सिर्फ कूड़ा रखने का डिब्बा है या सरकारी खजाना खाली करने का कोई नया तरीका. उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ कुछ डस्टबिन की तस्वीर भी शेयर की, जिस पर ‘बिहार में डस्टबिन घोटाला’ लिखा हुआ है. हालांकि, रोहिणी आचार्य की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है.

राजद के संगठन में बदलाव का किया था समर्थन

इससे पहले रोहिणी आचार्य ने राजद की सभी संगठनात्मक इकाइयों और प्रकोष्ठों को भंग करने के फैसले का समर्थन किया था. उन्होंने पार्टी के नए संगठन के गठन में वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं और पुराने समर्थकों को प्राथमिकता देने की सलाह दी थी. रोहिणी ने कहा था कि पार्टी की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग करने का फैसला काफी पहले ही लिया जाना चाहिए था.

ALSO READ: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ दिल्ली में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *