Click Here
Click Here

कोडरमा के जयनगर में स्कूल वाहनों की जांच, नियम उल्लंघन पर 73,650 का जुर्माना वसूला गया

Koderma: परिवहन विभाग, झारखंड सरकार, रांची द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा जयनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों...

Koderma: परिवहन विभाग, झारखंड सरकार, रांची द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा जयनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में संचालित वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया.

इस क्रम में आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड, लक्ष्मी नारायण विद्यापीठ एवं आईलेक्स प्रोग्रेसिव स्कूल में परिचालित वाहनों के कागजातों की जांच की गई. जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, ऐसे कुल 4 वाहनों से ₹41,150/- का दंड वसूला गया. इसके अतिरिक्त, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित वाहन संचालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डीजे वाहन की जाँच

अभियान के दौरान 2 डीजे वाहनों की भी जांच की गई, जिनसे नियम उल्लंघन के कारण ₹32,500/- का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आगे भी इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे.

ALSO READ: रांची : सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक, अच्छे काम करने वाले विभाग सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *