आद्रा मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस, 11,253 लोगों को किया गया जागरूक

Seraikela: क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज दिनांक 09.06.2026 को आद्रा मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समपार...

Seraikela:  क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज दिनांक 09.06.2026 को आद्रा मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस (ILCAD-2026) मनाया गया. इसका उद्देश्य रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर सुरक्षा को बढ़ावा देना और अनुचित उपयोग से जुड़े जोखिमों के प्रति आमजन को जागरूक करना है.

विभिन्न फाटकों पर चला संरक्षा अभियान

इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर गेटमैनों, सड़क उपयोगकर्ताओं एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष संरक्षा अभियान चलाया गया.

अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ:

  • समपार फाटकों पर पंपलेट का वितरण किया गया.
  • गेटमैन, सड़क उपयोगकर्ताओं तथा आम जनता की काउंसलिंग की गई.
  • नागरिकों को बताया गया कि बंद क्रॉसिंग के नीचे से निकलना दंडनीय अपराध है. ऐसे में धैर्य रखें और फाटक खुलने पर ही रेलवे ट्रैक को पार करें.
  • रेलवे ट्रैक पार करते समय ईयरफोन का उपयोग, मोबाइल फोन पर बात और म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग न करने की सलाह दी गई.

11 हजार से अधिक लोग हुए जागरूक

इस दौरान मंडल के संरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस, स्काउट्स एंड गाइड्स, रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न रेल खंडों पर स्थित समपार फाटकों पर कुल 11,253 नागरिकों/सड़क वाहन चालकों को सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया गया.

जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, वाकाथान एवं एसएमएस अभियान आदि का भी आयोजन किया गया. रेल प्रशासन ने अपील की है कि “Tracks are for Trains” – रेल की पटरियाँ केवल रेलगाड़ियों के लिए हैं. एक पल की लापरवाही जानलेवा हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *