Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

घटिया सामग्री से सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड के थाम में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत थाम मंदिर से पुरनाडीह तक लगभग चार...

Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड के थाम में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत थाम मंदिर से पुरनाडीह तक लगभग चार किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है.

ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

ग्रामीण कारू यादव, धनंजय सिंह, कैलाश यादव, लखन यादव, कैलाश शर्मा, दशरथ यादव एवं अंटोनी सिंह ने आरोप लगाया कि पीसीसी सड़क निर्माण में घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. विरोध के बावजूद संवेदक द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा था.

निरीक्षण में खराब सामग्री की पुष्टि

ग्रामीणों ने गुरुवार को चौपारण से हजारीबाग जाने के दौरान थाम गांव के पास सांसद मनीष जायसवाल को मामले की जानकारी दी. इसके बाद सांसद के निर्देश पर शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी ने ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुरनाडीह में बन रहे पीसीसी पथ में खराब सीमेंट के उपयोग की पुष्टि हुई. ग्रामीणों ने बताया कि कई बोरी सीमेंट जमकर छोटे-बड़े पत्थर का रूप ले चुकी थी, फिर भी उसी सीमेंट से ढलाई की जा रही थी. बड़े जमे हुए सीमेंट के टुकड़ों को किनारे रख दिया गया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपयोग में लाई जा रही सीमेंट की गुणवत्ता बेहद खराब है.

ALSO READ: बोकारो ट्रेज़री में वेतन घोटाले की जांच तेज: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में टीम ने खंगाले दस्तावेज, हजारों पन्नों के दस्तावेज ले गई टीम

काम रोका गया, जांच के निर्देश

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हाल ही में बनी पीसीसी सड़क उखड़ने लगी है और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने कनीय अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नियमित निगरानी नहीं की गई और ढलाई के बाद पानी का छिड़काव भी नहीं कराया गया. सांसद प्रतिनिधि ने तत्काल इसकी सूचना उपायुक्त को फोन पर दी. जिसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया गया. कनीय अभियंता रुक्मणी निराला ने कहा कि निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार कराया जाएगा. वहीं ग्रामीणों ने 1.20 करोड़ रुपये की इस योजना में गुणवत्ता से समझौता करने का आरोप लगाते हुए संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *