Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में निवेश की बहार, JSLPS करेगा 71,000 करोड़ का निवेश, नई औद्योगिक नीति पर उद्योगपतियों ने जताई खुशी

Ranchi: झारखंड अब औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने को तैयार है. नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम के दौरान राज्य के विकास...

झारखंड में निवेश और नई औद्योगिक नीति
झारखंड में निवेश और नई औद्योगिक नीति

Ranchi: झारखंड अब औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने को तैयार है. नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम के दौरान राज्य के विकास को लेकर एक बहुत बड़ा रोडमैप सामने आया है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. इस कार्यक्रम में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के वाइस चेयरमैन वीआर शर्मा ने झारखंड के लिए 71,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है. यह निवेश राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को न केवल गति देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा.

मुख्यमंत्री ने दोहराई समावेशी विकास की प्रतिबद्धता, उद्योगपतियों ने सराही नई नीति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे. मुख्यमंत्री का जोर ऐसी समावेशी विकास नीति पर है, जिससे राज्य का हर क्षेत्र लाभान्वित हो. राज्य सरकार द्वारा लाई गई नई औद्योगिक नीति की चहुंओर प्रशंसा हो रही है. वरुण बेवरेजेज लिमिटेड की प्रेसिडेंट देवयानी खनखोजे ने झारखंड सरकार की इस पहल को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने इस नई नीति को तैयार करने में बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है. यह नीति निश्चित रूप से राज्य के विकास को बेहद सकारात्मक दिशा में ले जाएगी.

ALSO READ: चक्रधरपुर: किसानों के बीच मूंग दाल एवं राहड़ दाल बीज का किया गया वितरण

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *