Click Here
Click Here
Click Here

रांचीः आचार संहिता उल्लंघन और EVM में तोड़फोड़ मामला: विधायक अमित महतो अब 24 जुलाई को अदालत में होंगे पेश

Ranchi: आचार संहिता उल्लंघन और EVM में तोड़फोड़ मामले के आरोपी विधायक अमित महतो गुरुवार को अदालत में किसी कारण से नहीं...

रांची
Ranchi Civil court

Ranchi: आचार संहिता उल्लंघन और EVM में तोड़फोड़ मामले के आरोपी विधायक अमित महतो गुरुवार को अदालत में किसी कारण से नहीं पंहुच सके, जिसके कारण सुनवाई टल गई. सुनवाई एमपी, एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में चल रही है. मामला वर्ष 2014 का लोक सभा चुनाव के समय का है.

क्या था मामला

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान रांची के खेल गांव (मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में ईवीएम (EVM) रखे जाने के मुद्दे पर भारी हंगामा और विवाद हुआ था. जिसमें मुख्य रूप से झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के तत्कालीन प्रत्याशी अमिताभ चौधरी और विधायक अमित महतो समेत कई अन्य समर्थक खेल गांव पहुंचे और हंगामा करने लगे. उसके बाद पुलिस को मामूली बल प्रयोग भी करना पड़ा था.इसमें कुछ नेता मामूली रूप से घायल भी हो गये थे.
मामला 17 अप्रैल 2014 को चुनाव के दौरान हुआ था, जब मतदान केंद्र से कुछ खराब ईवीएम मशीनों को खेल गांव स्थित वज्रगृह (strongroom) में लाया जा रहा था.
उसी दौरान झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के तत्कालीन प्रत्याशी अमिताभ चौधरी और अमित महतो समेत कई अन्य समर्थक खेल गांव पहुंचे और हंगामा करने लगे.
इन नेताओं ने ईवीएम ले जा रही अनगड़ा की तत्कालीन बीडीओ दीपमाला और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी को रोका, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और ईवीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया.
इस घटना को लेकर सदर थाने में सरकारी काम में बाधा डालने और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. बाद में अगस्त 2019 में झारखंड हाईकोर्ट ने अमिताभ चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया था.

ALSO READ: सरायकेला: SIR-2026 अभियान की जांच, DC ने BLO और अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *