Newswave Desk: Team India के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अब दुनिया के नए नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज बन गए हैं. ICC की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में उन्होंने अभिषेक शर्मा को सात रेटिंग अंकों से पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है. लंबे समय से नंबर-1 रहे अभिषेक शर्मा अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
शानदार प्रदर्शन कर ईशान किशन हासिल किया मुकाम
27 वर्षीय ईशान किशन ने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में 317 रन बनाए और शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेली गई बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) भी चुना गया था. वह इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. ईशान किशन अब ICC टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

जानें टॉप-5 कौन बल्लेबाज है शामिल
अगर टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो ईशान किशन पहले, अभिषेक शर्मा दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं. ईशान किशन ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब तक वह 47 पारियों में 29.15 की औसत और 146.87 के स्ट्राइक रेट से 1341 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं.
ALSO READ: वकील महेश तिवारी की याचिका पर HC में सुनवाई, मेंटेनेबिलिटी पर 7 जुलाई को होगी बहस


