Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रा प्रेमी संग लापता, युवक ने खुद को पिता बताकर ले गया

Giridih: जिले के सदर प्रखंड स्थित चैताडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से 18 वर्षीय छात्रा के अपने कथित प्रेमी के साथ...

giridih student news

Giridih: जिले के सदर प्रखंड स्थित चैताडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से 18 वर्षीय छात्रा के अपने कथित प्रेमी के साथ चले जाने का मामला सामने आया है. इस घटना ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और छात्राओं को अवकाश देने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. युवक ने विद्यालय पहुंचकर खुद को छात्रा का पिता बताया और आवेदन देकर उसे घर ले जाने की अनुमति प्राप्त कर ली. बाद में जब छात्रा अपने घर नहीं पहुंची, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ.

सकुशल बरामदगी की मांग

जानकारी के अनुसार, युवक विद्यालय पहुंचा और वार्डन से कहा कि वह छात्रा का पिता है तथा उसे जरूरी काम से घर ले जाना चाहता है. पूछताछ के दौरान छात्रा ने भी वार्डन के सामने युवक को अपना पिता बताया. छात्रा के बयान और दिए गए आवेदन के आधार पर विद्यालय प्रबंधन ने उसे युवक के साथ जाने की अनुमति दे दी. हालांकि, देर शाम तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद छात्रा के वास्तविक पिता पचम्बा थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है. उन्होंने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की चर्चा भी है

स्थानीय लोगों के अनुसार छात्रा और युवक एक ही गांव के निवासी हैं तथा दोनों पड़ोसी बताए जाते हैं. क्षेत्र में दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की चर्चा भी है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने इसी संबंध का फायदा उठाते हुए पहचान छिपाकर छात्रा को विद्यालय से बाहर निकाल लिया. घटना सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद यह जांच की जाएगी कि छात्रा को किन परिस्थितियों में विद्यालय से जाने की अनुमति दी गई और कहीं सुरक्षा प्रक्रिया में लापरवाही तो नहीं बरती गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इधर पचम्बा थाना पुलिस छात्रा और युवक की तलाश में जुट गई है. पुलिस आसपास के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के बाद पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

AlsoRead:रांची : चोरी की घटना का एक घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *