Simdega: जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा ( AGM) रविवार को कुरडेग में आयोजित की गई. बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ओलिवर लकड़ा, विशिष्ट अतिथि सोनी पैकरा और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इसके बाद वर्ष 2025-26 का ऑडिट रिपोर्ट सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.
जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच
बैठक में एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी ने जिले में क्रिकेट की मौजूदा स्थिति, विभिन्न स्तरों पर खेल रहे खिलाड़ियों और आने वाले समय की योजनाओं की जानकारी दी.उन्होंने कहा कि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और सही मंच उपलब्ध कराने की. एजीएम में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक बच्चों को क्रिकेट प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.
प्रतियोगिताओं के आयोजन और सुविधाओं पर चर्चा
बैठक में आगामी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और एसोसिएशन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा की गई.एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने सुझाव रखते हुए जिले में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.बैठक में क्रिकेट से जुड़े प्रतिनिधि, एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.
ALSO READ : लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया अदलिया कमिटी में 6 मामलों की सुनवाई, सुलझाए पारिवारिक विवाद
