Palamu: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले रविवार को प्रखंड मुख्यालय में पांच सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. केंद्रीय सचिव ओंकारनाथ जायसवाल ने लेस्लीगंज बहुजलापूर्ति योजना की पाइपलाइन की मरम्मत कर 32 गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल करने, रेवारातू व बोहिता की अवैध पत्थर खदानों पर रोक लगाने तथा गांधी चौक व ढेला रोड की जलजमाव समस्या दूर करने की मांग उठाई. इसके अलावा पुराने तालाब का सौंदर्यीकरण, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, स्थायी टेंपो स्टैंड निर्माण, प्रखंड कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और वंचित दुकानदारों को स्थायी दुकान आवंटित करने की मांग भी रखी गई. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा. कार्यक्रम में आयशा सिंह, अनिकेत मेहता, दिलीप मेहता, अरुण वर्मा, दीपू दांगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ : SIR-2026 अभियान: BLO सीता देवी ने 1410 मतदाताओं तक पहुंचाए गणना प्रपत्र, SDO ने किया सम्मानित
