Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 35-बरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-338 की BLO सीता देवी ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने मतदान केंद्र के सभी 1410 मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया. साथ ही, उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 1000 के पार पहुंचाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.
SIR अभियान की सफलता में BLO की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण- SDO
BLO सीता देवी के इस सराहनीय प्रदर्शन पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनोज कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके समर्पण एवं कार्यनिष्ठा की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि SIR अभियान की सफलता में BLO की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और अन्य BLO भी इस उत्कृष्ट कार्य से प्रेरणा लेकर निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करें.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी सभी BLO से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की अपील की है. SIR-2026 अभियान के तहत जिले में प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि अभियान को और अधिक गति मिल सके.
यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस को मिली कामयाबी, चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार – Newswave Jharkhand
