जमशेदपुर: सरजमदा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, कानूनी अधिकार से अवगत हुए ग्रामीण और छात्र

Jamshedpur: नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता...

Jamshedpur
डालसा ने ग्रामीणों और छात्रों को बताया कानूनी अधिकार
Jamshedpur: नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को न्याय रथ सरजमदा पंचायत पहुंचा. इस दौरान दक्षिण सरजमदा पंचायत, बिरसा मेमोरियल हाई स्कूल सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कानूनी अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी तथा पीएलवी सह अधिकार मित्रों ने छात्रों और ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता, लोक अदालत, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, साइबर अपराध और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे विषयों पर विस्तार से जागरूक किया.

हेल्पलाइन नंबर भी किए साझा

शिविर में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 100/112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एल्डर हेल्पलाइन 14567 और निःशुल्क कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत की मुखिया नागी मुर्मू, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सीएससी संचालकों, प्रधानाध्यापक परशुराम महतो और विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

ALSO READ: धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *