Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर : कासीडीह हाई स्कूल वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने किया पौधारोपण

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर कासीडीह हाई स्कूल, जेम फाउंडेशन की इकाई के प्राइमरी विंग में सोमवार को वन महोत्सव...

Students and parents planted saplings.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर कासीडीह हाई स्कूल, जेम फाउंडेशन की इकाई के प्राइमरी विंग में सोमवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया. एलकेजी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत वन महोत्सव के महत्व पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति से हुई. इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. इस अवसर पर जूनियर कोऑर्डिनेटर रीता मिश्रा और कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर संगीता दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. वन महोत्सव के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं.

वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए भी आवश्यक 

एलकेजी और यूकेजी के नन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सभी का मन मोहा. कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वहीं कक्षा तीन के बच्चों ने स्वयं पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी दिखाई. कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने पॉट पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और विभिन्न फूलों के चित्र बनाकर उनकी विशेषताओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया. बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही. वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं. सभी से अपील है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य प्रभारी संगीता दुबे के नेतृत्व में प्राइमरी विभाग के सभी शिक्षकों और सहकर्मियों ने किया. आकर्षक सजावट और बेहतर समन्वय के कारण कार्यक्रम सफल रहा. अंत में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण और उसकी रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा.

Also Read : चतरा : छह प्रखंडों में बदलेगा प्रशासनिक ढांचा, BDO ही संभालेंगे CO का दायित्व

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *