जमशेदपुर : DD बार हत्याकांड मुख्य आरोपी सरेंडर, 2 लाख का इनाम घोषित था

Jamshedpur : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के चर्चित डीडी बार हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने आखिरकार पुलिसिया...

Accused surrenders

Jamshedpur : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के चर्चित डीडी बार हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने आखिरकार पुलिसिया दबाव में आकर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उस पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विशाल गौरव की अदालत में सरेंडर किया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आरोपी के सरेंडर के बाद पूरी कड़ी जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

उस पर बिष्टपुर थाना क्षेत्र स्थित DD बार के अंदर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर ताबड़तोड़ चाकूबाजी करने का मुख्य आरोप है. इस हमले में हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष सिंह घायल हैं. वारदात के बाद से पुलिस की विशेष अनुसंधान दल SIT मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इस मामले में बिष्टपुर पुलिस ने कुल 10 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस अब तक 9 आरोपियों को जेल भेज चुकी है. वहीं पुलिस ने DD बार के मालिक नीरज सिंह को भी राजस्थान से गिरफ्तार किया है. उसे जल्द ही जमशेदपुर लाया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी के सरेंडर के बाद अब मामले की पूरी कड़ी जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Also Read : सरायकेला: बरसात के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, 12 घंटे में 8 लोग पहुंचे अस्पताल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *