Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प 

Jamtara: भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को भाजपा...

Jamtara BJP
भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Jamtara: भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जिलेभर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई. जिला कार्यालय के साथ-साथ जामताड़ा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.

डॉ. मुखर्जी ने की थी भारतीय जनसंघ की स्थापना

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा, कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद एवं दूरदर्शी नेता थे. वर्ष 1901 में जन्मे डॉ. मुखर्जी ने सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए मंत्री पद का त्याग किया तथा भारतीय जनसंघ की स्थापना की. उनके आदर्श और विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं.

भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने कहा, कि डॉ. मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को भारतीय जनता पार्टी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो संविधान नहीं चलेंगे” का नारा दिया था. उनके अनुसार, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है.

कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प

भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा, कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके कई सपने साकार हुए हैं और भाजपा कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, कार्यालय सह मंत्री पिंटू गुप्ता, अर्जुन सोरेन, रमेश राउत, रथु दास, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, मिथलेश बर्मन, टिंकू साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: धनबाद में मंईयां सम्मान योजना के 3.46 लाख लाभुकों को 259 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *