Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: विभिन्न थाना क्षेत्रों से 1272 पासपोर्ट और 233 कैरेक्टर सर्टिफिकेट का हुआ सत्यापन

Bokaro: जिले में माह जून 2026 के दौरान झारखंड राज्य सेवा की गारंटी अधिनियम-2011 के तहत कुल 1272 पासपोर्ट का सत्यापन किया...

बोकारो
सर्टिफिकेट का हुआ सत्यापन

Bokaro: जिले में माह जून 2026 के दौरान झारखंड राज्य सेवा की गारंटी अधिनियम-2011 के तहत कुल 1272 पासपोर्ट का सत्यापन किया गया. इसके साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 233 चरित्र प्रमाण पत्र (कैरेक्टर सर्टिफिकेट) का भी समय सीमा के भीतर सत्यापन पूरा किया गया. इनमें 77 चरित्र सत्यापन नौकरी से संबंधित तथा 177 चरित्र सत्यापन आवेदक से संबंधित हैं.

15 दिनों के भीतर निष्पादन का सख्त निर्देश

उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम-2011 के तहत पासपोर्ट सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन के लिए अधिकतम 15 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है. सभी संबंधित थानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

थाना वार पासपोर्ट सत्यापन का विवरण

अमलाबाद ओ०पी० से 3, बी०एस० सिटी थाना से 82, बालीडीह थाना से 97, बनगड़िया ओ०पी० से 2, बरमसिया ओ०पी० से 19, बेरमो थाना से 37, भोजूडीह ओ०पी० से 4, बी०टी०पी०एस० थाना से 51, चन्दनकियारी थाना से 8, चन्द्रपुरा थाना से 33, चास थाना से 154, चास (मु०) थाना से 19, चतरोचट्टी थाना से 101, चीरा चास थाना से 84, दुग्दा थाना से 13, आई०ई०एल० थाना से 13, गाँधीनगर ओ०पी० से 39, गोमिया थाना से 31, हरला थाना से 70, जगेश्वर बिहार थाना से 2, जरीडीह थाना से 28, कसमार थाना से 20, कथारा ओ०पी० से 5, ललपनियाँ ओ०पी० से 3, महुआटाँड़ थाना से 5, माराफारी थाना से 52, नवाडीह थाना से 38, पेंक नारायणपुर थाना से 57, पेटरवार थाना से 36, पिण्ड्राजोरा थाना से 18, सेक्टर 12 थाना से 62, सेक्टर 04 थाना से 50, सेक्टर 06 थाना से 27, सियालजोरी थाना से 5 तथा तेनुघाट ओ०पी० से 1 पासपोर्ट का सत्यापन किया गया.
ALSO READ: जामताड़ा: भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प 

प्रशासन की सक्रियता से समय पर कार्य निष्पादन

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी और समन्वय के माध्यम से सत्यापन कार्य को समय पर पूरा किया जा रहा है. प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाएं और पारदर्शिता बनी रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *