जामताड़ा:जनता दरबार में उपायुक्त की सख्ती, त्वरित एक्शन के दिए निर्देश

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 65 से...

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 65 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में वरिष्ठ नागरिकों के उत्पीड़न, संपत्ति हड़पने, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अत्यधिक बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी तथा मुआवजा भुगतान से जुड़े कई संवेदनशील मामले सामने आए.

त्वरित एक्शन के दिए आदेश 

उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं बिजली से जुड़ी शिकायतों को विद्युत विभाग को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. भूमि विवाद, अवैध कब्जा, जर्जर विद्यालय भवन, फसल बीमा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर भी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

कई मामलों को मौके पर ही समाधान किया 

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लोगों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगना चाहिए. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया.

AlsoRead:अनीता देवी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सांसद समेत प्रतिनिधिमंडल ने SP से की मुलाका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *