Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: रिटायर्ड जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार को दी गई विदाई, सेवाकाल की सराहना

Jamtada: जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार के रिटायर होने के बाद बुधवार को जिला पशुपालन कार्यालय, जामताड़ा के सभागार में सम्मान...

Jamtara: District Animal Husbandry Officer Dr. Sanjeev Kumar was given a farewell, his service was appreciated.

Jamtada: जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार के रिटायर होने के बाद बुधवार को जिला पशुपालन कार्यालय, जामताड़ा के सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके लंबे और निष्कलंक सेवाकाल की सराहना की. कार्यक्रम में संताल परगना क्षेत्र, दुमका के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रदुमन स्वाइन, डॉ. अरुण कुमार पांडेय, डॉ. शालेंद्र प्रसाद, देवघर, गोड्डा, धनबाद एवं जामताड़ा के पशुपालन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने डॉ. संजीव कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा, दक्षता और प्रशासनिक क्षमता विभागीय कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी.

यह भी पढ़ें: National Doctors’ Day: डॉक्टरों के समर्पण को नमन, स्वस्थ समुदायों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ईएसएल स्टील

उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र दिया गया

इस अवसर पर पशुपालन विभाग, जामताड़ा की ओर से उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र भी भेंट किया गया. विभाग ने जानकारी दी कि नए जिला पशुपालन पदाधिकारी की पदस्थापना होने तक पशु शल्य चिकित्सक डॉ. शालेंद्र प्रसाद अपने नियमित दायित्वों के साथ जिला पशुपालन कार्यालय, जामताड़ा के दैनिक कार्यों का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. समारोह में डॉ. सुनील प्रसाद, डॉ. विनय कुमार, डॉ. जियाउल हसन सरवर, डॉ. मुन्नी मुर्मू, डॉ. सुशील मरांडी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. कुमारी नंदिता बेरा सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और लेखा शाखा के कर्मी उपस्थित रहे. समारोह का समापन डॉ. संजीव कुमार के स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: निजी भूमि विवादों का फैसला नहीं कर सकता राज्य दिव्यांग आयुक्त, केवल सिविल कोर्ट को है अधिकार : HC

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *