जामताड़ा : CPIM की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और SIR समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Jamtara : CPIM जिला कार्यालय, जामताड़ा में बुधवार को वरिष्ठ जिला कमेटी सदस्य लखनलाल मंडल की अध्यक्षता में पार्टी की जनरल बॉडी...

Jamtara : CPIM जिला कार्यालय, जामताड़ा में बुधवार को वरिष्ठ जिला कमेटी सदस्य लखनलाल मंडल की अध्यक्षता में पार्टी की जनरल बॉडी की बैठक आयोजित हुई. बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरजीत सिन्हा ने केंद्रीय कमेटी के निर्णयों और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी.

MSP, पेपर लीक और SIR को लेकर पार्टी का प्रदर्शन का ऐलान

बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों को MSP की कानूनी गारंटी, खाद की किल्लत, कथित भ्रष्टाचार तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की बात कही. पार्टी ने 22 जुलाई को जिला मुख्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध रैली तथा 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत जामताड़ा में कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की. साथ ही कार्यकर्ताओं से SIR के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने और समय पर प्रगणन प्रपत्र भरवाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया. बैठक में विजय राणा, सचिन राणा, इब्राहिम मियां, साबिर अंसारी, गोविंद पंडित, लखीराम मुर्मू, लखी सोरेन, सुकुमार बाउरी, अशोक भंडारी, मोहन मंडल, प्रेम हांसदा सहित पार्टी के जिला कमेटी सदस्य, शाखा सचिव और कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में प्रभारी जिला सचिव संजय मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *