Jamtara : पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की धर पकड़ को लेकर बुधवार रात विशेष सघन जांच अभियान चलाया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा और साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में जामताड़ा और मिहिजाम थाना सहित जिला के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने होटल, लॉज, धर्मशाला, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच की. अभियान के दौरान होटलों, लॉजों और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया. साथ ही होटल और लॉज संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिया गया.
750 वारंटों का निष्पादन किया
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जामताड़ा पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है. पिछले दो महीनों में करीब 750 वारंटों का निष्पादन किया गया है. विभिन्न मामलों में वांछित करीब 100 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जिला के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सतर्क रहकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है.
ALSO READ : सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: पंचर टायर बदल रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, एक गंभीर
