जामताड़ा: मिहिजाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर चोरी का टोटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamatara: जिले के मिहिजाम थाना पुलिस ने टोटो चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी किया गया...

Jamtara: Quick action by Mihijam Police, stolen Toto recovered within 24 hours, two accused arrested, sent to judicial custody.

Jamatara: जिले के मिहिजाम थाना पुलिस ने टोटो चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी किया गया टोटो बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजदेव सिंह (पिता- गुरदेव सिंह) तथा उपकर पासवान (पिता- स्वर्गीय राजेंद्र पासवान) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी मिहिजाम के हिल रोड क्षेत्र के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार टोटो चोरी की घटना को लेकर मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

24 घंटे के भीतर चोरी का टोटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी किए गए टोटो को बरामद कर लिया. इसके साथ ही चोरी की वारदात में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मिहिजाम पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ALSO READ : पलामू: निजी क्लिनिक में इलाज के बाद महिला की मौत, अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *