Palamu: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मनखाप गांव निवासी अनिल साव की लगभग 35 वर्षीय पत्नी संध्या देवी की निजी क्लिनिक में इलाज के बाद मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन इलाज के लिए बेनी कला स्थित एक ग्रामीण निजी क्लिनिक ले गए, जहां उसका उपचार किया गया.
इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत
इलाज के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. इसके बाद क्लिनिक से परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
Also Read: NCERT की बड़ी लापरवाही : कोर्ट में पैरवी न करने पर बिफरे शिक्षा मंत्री, अधिकारियों पर गिरेगी गाज
बिना पोस्टमार्टम शव लेकर घर लौटे परिजन
अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ मनखाप गांव ले गए. हालांकि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
पति के घर लौटने का इंतजार
बताया जा रहा है कि मृतका के पति अनिल साव बाहर मजदूरी का कार्य करते हैं और उनके रविवार शाम तक घर पहुंचने की संभावना है.
