जामताड़ा: विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को मिला अधिकारों का ज्ञान, 19 जुलाई को मेगा शिविर

Jamtara.: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए),...

Jamtara
मदनाडीह में विधिक जागरूकता अभियान

Jamtara.: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), जामताड़ा की ओर से नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह गांव में बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

असंगठित श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र संजय सेन एवं विजय कुमार मंडल ने किया. इस दौरान ग्रामीणों तथा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को श्रम कानूनों, उनके अधिकारों और श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. दैनिक मजदूरों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, घरेलू कामगारों और निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया.

सुरक्षित बचपन और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

शिविर में सुरक्षित बचपन–सुरक्षित भविष्य अभियान, दिव्यांग पेंशन योजना, अनाथ बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना, घरेलू हिंसा से संरक्षण, निःशुल्क कानूनी सहायता सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेने की अपील की.

19 जुलाई को होगा मेगा सशक्तिकरण शिविर

अधिकार मित्रों ने बताया कि 19 जुलाई को नारायणपुर प्रखंड में मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.

ALSO READ: चार्जशीट के बिना इस्तीफा ठुकराना गलत, महिला अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार कर सभी बकाये का भुगतान करने का HC का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *