Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व उपमुखिया भीमसेन नाग का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Bandgaon : बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व उपमुखिया भीमसेन नाग का रविवार शाम निधन हो गया. वे...

Bandgaon : बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व उपमुखिया भीमसेन नाग का रविवार शाम निधन हो गया. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बीमारी का इलाज करा रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

झारखंड आंदोलनकारी भीमसेन नाग का निधन

भीमसेन नाग झारखंड आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ताओं में शामिल रहे थे तथा सामाजिक और जनहित के कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था. उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता और जननेता को खो दिया है. परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा. उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं ग्रामीण संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.
Also Read : रोहितस्य रॉय ने लिया महाधिवक्ता का पदभार, अब तक के सबसे युवा AG बने
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *