Click Here
Click Here
Click Here

शुभेंदु अधिकारी को झारखंड भाजपा के नेताओं ने दी बधाई

Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पावन धरती, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है,...

Ranchi:  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पावन धरती, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है, वहां भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं बंगाल की जागरूक जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं. यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा की यह सरकार पश्चिम बंगाल को विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए शिखर पर ले जाएगी तथा राज्य में शांति, समृद्धि और प्रगति का नया अध्याय लिखेगी.

यह भी पढ़ें: रांची में कल चलेगा डिजिटल जनगणना अभियान, 12 बजे से 1 बजे के बीच सेल्फ एन्यूमरेशन ड्राइव का हिस्सा बनें

पश्चिम बंगाल सुशासन, सुरक्षा, निवेश, रोजगार और सांस्कृतिक गौरव के नए युग की ओर अग्रसर होगाः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके सफल, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख कार्यकाल की कामना की है. उन्होंने कहा है कि हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सुशासन, सुरक्षा, निवेश, रोजगार और सांस्कृतिक गौरव के नए युग की ओर अग्रसर होगा. स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पावन धरती पश्चिम बंगाल ने सदैव राष्ट्र को नई दिशा दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में बंगाल विकास, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और घुसपैठ-मुक्त सुरक्षित भविष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगा.

कर्मवीर सिंह ने दी बधाई

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पावन धरती, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्मभूमि है, वहां भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने पर मेरी तरफ से बधाई एवं शुभकामना है. यह विजय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, राष्ट्रवाद और जनसेवा की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग नेशनल लोक अदालत में रिकॉर्ड निपटारा, 57 हजार से अधिक मामलों का हुआ समाधान

इन्होंने भी दी बधाई

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, डॉ. प्रदीप वर्मा, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *