Ranchi: झारखंड महिला कांग्रेस ने 6 मई को लोकभवन के समक्ष प्रस्तावित अपने विशाल धरना-प्रदर्शन को अपरिहार्य कारणों से अचानक स्थगित कर दिया है. महिला आरक्षण कानून-2023 को तत्काल लागू करने और इसमें ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर यह आंदोलन तय था. प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने स्पष्ट किया कि भले ही प्रदर्शन टल गया हो, लेकिन पोस्टकार्ड अभियान पूरे प्रदेश में जोर-शोर से जारी रहेगा. कार्यकर्ता सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांगें दोहरा रही हैं. जल्द ही नई तारीख का ऐलान कर भाजपा की ‘महिला विरोधी’ नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी.
ALSO READ: कामयाबी: होटल में काम करने वाले कृष्णा लोहरा का कमाल, इंटर प्रथम श्रेणी से किया पास
