Palamu : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राज्य सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक का मेदिनीनगर में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अजय साहू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों, खासकर डाल्टनगंज विधानसभा के लगभग सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पगड़ी-माला पहनाकर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ बिट्टू पाठक का पगड़ी, माला व बुके देकर स्वागत किया, इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कम समय में बड़ा सम्मान दिया है. उनके लिए संगठन सर्वोपरि है, व्यक्ति नहीं पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे, एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे निश्चित रूप से डाल्टनगंज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, वहीं टिकट नहीं मिलने की स्थिति में भी वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा करते रहेंगे.
उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस सम्मान के लिए वे हमेशा कर्जदार रहेंगे, उन्होंने भंडारिया, बरगढ़, रामगढ़, चैनपुर, सतबरवा, सदर व शहरी क्षेत्र समेत विभिन्न पंचायतों से आए लोगों को धन्यवाद दिया, बिट्टू पाठक ने कहा कि वे डाल्टनगंज व आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे, मौके पर शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह ,बागेश्वर पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, सुरेश पाठक, विद्या सिंह चेरो, सुधीर चौबे, सच्चिदानंद मिश्रा, देवांगन शुक्ला , नाफिज खान ,सन्नू खान, कृष्ण कांत दुबे , कमल पासवान ,मिट्ठू खान,सत्यनारायण तिवारी, रंजीत पासवान, तुलसी पासवान ,मोहम्मद मुख्तार, अमिताभ शर्मा, खुर्सीद आलम, सोनू सिंह, शुभम सिंह, पीयूष गुप्ता, विष्णु देव यादव,अखिलेस चौधरी, गुड्डू खान, आरिज आलम, मीर खुर्शीद, छोटू चंद्रवंशी ,परवेज आलम, शमीम अंसारी, शशिकांत यादव, अभिषेक चौधरी, शशि उपाध्याय, रामानंद पांडेय, सुनील दुबे, अजय कुमार सिंह, सुभाष यादव, जितेंद्र पांडे, उदय यादव, प्रदीप सिंह, सुजीत सिंह, लल्लू पांडे, शशि पांडे, राकेश पांडे, मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उमेश यादव मुकेश सिंह, सज्जाद अली इत्यादि लोग उपस्थित थे.
Also Read : राज्यपाल से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
