Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 जिलों में 7000 होमगार्डों की तैनाती को गृह विभाग ने दिया मंजूरी

रांची: झारखंड में आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस...

Jharkhand Disaster Management Department
Jharkhand Disaster Management Department

रांची: झारखंड में आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 7,000 होमगार्डों की प्रतिनियुक्ति (कॉल-अप) को आधिकारिक स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव, ओम प्रकाश तिवारी ने आईजी अभियान को पत्र लिखकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

5 दिनों के लिए संभालेंगे मोर्चा होमगार्ड जवान:

जारी आदेश के अनुसार, इन सभी होमगार्ड जवानों की तैनाती 20 फरवरी 2026 की सुबह से 24 फरवरी तक यानी कुल पांच दिनों के लिए की जाएगी.यह निर्णय पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में लिया गया है, ताकि मतदान केंद्रों और संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें. सबसे अधिक जवानों की तैनाती राजधानी रांची में की गई है, जहां 1,000 होमगार्ड मोर्चा संभालेंगे. इसके बाद धनबाद और बोकारो में भी बड़ी संख्या में जवानों को उतारा जा रहा है.

जाने किस जिले में कितने जवान होंगे तैनात:

– रांची: 1000
– गुमला: 150
– सिमडेगा: 100
– लोहरदगा: 50
– खूंटी: 150
– लातेहार: 110
– गढ़वा: 300
– पलामू: 400
– चाईबासा: 300
– सरायकेला: 400
– जमशेदपुर: 206
– हजारीबाग: 200
– गिरिडीह: 350
– कोडरमा: 100
– रामगढ़: 527
– चतरा: 220
– धनबाद: 700
– बोकारो: 632
– दुमका: 150
– जामताड़ा: 200
– देवघर: 303
– साहेबगंज: 250
– गोड्डा: 202
– पाकुड़: 100
– कुल: 7000

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *