झारखंड: अब फोर्थ ग्रेड कर्मचारी भी बनेंगे बाबू, सरकार ने खोला प्रोन्नति का द्वार, ऑनलाइन परीक्षा से होगा प्रमोशन

रांची: झारखंड सरकार के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के लिए करियर की नई उड़ान का रास्ता साफ हो गया है. अब फाइलें ढोने...

रांची: झारखंड सरकार के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के लिए करियर की नई उड़ान का रास्ता साफ हो गया है. अब फाइलें ढोने वाले हाथ जल्द ही फाइलों पर निर्णय लेते नजर आएंगे. राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से अधिकारी और लिपिक संवर्ग में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है. कार्मिक विभाग ने इसके लिए सीमित प्रतियोगिता ऑनलाइन परीक्षा नियमावली-2026 को अधिसूचित कर दिया है.

15 फीसदी पदों पर होगी सीधी प्रोन्नति

नई नियमावली के अनुसार, विभागों में रिक्त कुल पदों के 15 प्रतिशत हिस्से को इन कर्मियों की प्रोन्नति के जरिए भरा जाएगा. यह उन कर्मचारियों के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से एक ही पद पर सेवा दे रहे थे और अपनी योग्यता के अनुरूप आगे बढ़ना चाहते थे.

Read Also: उत्पाद विभाग सिपाही परीक्षा: क्रिस्टोफर का सीक्रेट सेंटर और चुनचुन की चोरी, 159 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ खराब, 3-3 लाख लिया एडवांस, गिरिडीह व हजारीबाग के सबसे अधिक छात्र पकड़े गए

परीक्षा का स्वरूप होगा स्मार्ट

पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने इस बार परीक्षा के पुराने ढर्रे को बदल दिया है. पदोन्नति के लिए आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इससे न केवल परिणाम जल्द आएंगे, बल्कि चयन प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप भी न्यूनतम होगा.

Read Also: मांडर टॉल प्लाजा पर खूनी बवाल, शादी में जा रही भीड़ बनी हमलावर!

पद और योग्यता

• नियमावली में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता को स्पष्ट कर दिया गया है.
• सचिवालय में इस पद पर पहुंचने के लिए कर्मी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है.
• जिला मुख्यालयों, समाहरणालयों और अन्य सरकारी कार्यालयों में क्लर्क बनने के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है.
• विभाग के अनुभवी कर्मी जब लिपिकीय पदों पर आएंगे, तो उन्हें कार्यप्रणाली की जमीनी समझ पहले से होगी.
• अब चतुर्थ वर्गीय कर्मी भी सचिवालय सेवा का हिस्सा बन सकेंगे, जो पहले काफी कठिन माना जाता था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *