मांडर टॉल प्लाजा पर खूनी बवाल, शादी में जा रही भीड़ बनी हमलावर!

रांची: मांडर में बीती रात टॉल प्लाजा अचानक जंग का मैदान बन गया. एक मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि शादी...

रांची: मांडर में बीती रात टॉल प्लाजा अचानक जंग का मैदान बन गया. एक मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि शादी में जा रहे 50-60 लोगों का झुंड बेकाबू हो गया और टॉल कर्मियों पर टूट पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने टॉल प्लाजा में घुसकर जमकर उत्पात मचाया लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने टॉल मैनेजर समेत कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा.

आधा दर्जन कर्मी बुरी तरह घायल 

इस बर्बर हमले में टॉल मैनेजर सहित आधा दर्जन कर्मी बुरी तरह घायल हो गए. कई के सिर फट गए, तो कुछ खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े. गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को रिम्स रेफर करना पड़ा. टॉल मैनेजर ने साफ आरोप लगाया है कि छोटी सी बात पर भड़की भीड़ ने सुनियोजित तरीके से हमला किया. मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. पुलिस अलर्ट मोड में  हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू.

Read Also: उत्पाद विभाग सिपाही परीक्षा: क्रिस्टोफर का सीक्रेट सेंटर और चुनचुन की चोरी, 159 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ खराब, 3-3 लाख लिया एडवांस, गिरिडीह व हजारीबाग के सबसे अधिक छात्र पकड़े गए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *