Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस: दारोगा और सार्जेंट के प्रमोशन ट्रेनिंग शेड्यूल में बदलाव

रांची: झारखंड पुलिस में प्रोन्नति का इंतजार कर रहे दरोगा और सार्जेंट और प्रमोशन ट्रेनिंग में बदलाव किया गया है. यह बदलाव...

रांची: झारखंड पुलिस में प्रोन्नति का इंतजार कर रहे दरोगा और सार्जेंट और प्रमोशन ट्रेनिंग में बदलाव किया गया है. यह बदलाव ट्रेनिंग के अंतिम सप्ताह के कार्यक्रम में किया है.अब यह ट्रेनिंग फरवरी के बजाय मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा.

 क्यों बदला गया कार्यक्रम?

झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग द्वारा आईजी प्रशिक्षण को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, राज्य में फरवरी में होने वाले नगर निकाय चुनाव और मार्च के पहले सप्ताह में होली का त्योहार होने के कारण जिलों में विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है. प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों की जिलों में तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अकादमी ने प्रशिक्षण की तारीखों को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे निदेशालय ने स्वीकार कर लिया है. पहले यह प्रशिक्षण 15 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अब नया शेड्यूल के मुताबिम आठ सप्ताह के अधिष्ठापन प्रशिक्षण का अंतिम एक सप्ताह नौ मार्च से 14 मार्च तक होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *