Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस की रिपोर्ट: शिकायतों के मिलने पर 9.50 मिनट में मौके पर पहुंच रही पुलिस, 21,750 मामलों पर हुई कार्रवाई

Ranchi: झारखंड में इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के लिए संचालित डायल-112 की मई महीने की समीक्षा रिपोर्ट जारी कर दी गई...

Ranchi: झारखंड में इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के लिए संचालित डायल-112 की मई महीने की समीक्षा रिपोर्ट जारी कर दी गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के रिपोर्ट के मुताबिक एक मई से 31 मई  के बीच राज्यभर के नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 9 मिनट 50 सेकंड दर्ज किया गया है.

कुल 21,750 मामलों पर हुई कार्रवाई

झारखंड पुलिस के रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि मई माह में पूरे राज्य से कुल 21,750 एक्शनएबल इवेंट्स (कार्रवाई योग्य शिकायतें) प्राप्त हुईं.  इनमें से 20,930 मामलों को कार्रवाई के लिए तत्काल एमडीटी टैब पर भेजा गया. बाकी 820 मामलों  को मैनुअली निष्पादित किया गया:

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दुमका का प्रदर्शन सबसे धीमा

समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, जिलों के प्रदर्शन में काफी अंतर देखा गया है. दुमका जिले का रिस्पॉन्स टाइम राज्य में सबसे अधिक 11 मिनट 05 सेकंड रहा, जिसे लेकर चिंता जताई गई है. सबसे बेहतरीन प्रदर्शन चतरा जिला पुलिस ने सबसे मुस्तैदी दिखाई, यहां का औसत रिस्पॉन्स टाइम मात्र 8 मिनट 56 सेकंड रहा. इसके रांची जिला पुलिस को सबसे ज्यादा 3,724 शिकायतें मिलीं, जिनका औसत रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट 35 सेकंड रहा

AlsoRead:कांग्रेस प्रभारी के बयान पर भड़का राजद, कहा- हमने गठबंधन धर्म निभाया, आरोप दुर्भाग्यपूर्ण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *