Ranchi: दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी फहाद खान की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है. शुक्रवार को फहाद की जमानत याचिका पर बचाव पक्ष और राज्य सरकार एवं पीड़िता का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
25 जून को आएगा फैसला
कोर्ट अब फहाद की बेल पर 25 जून को अपना फैसला सुनाएगा. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट में फहाद खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इससे पहले इस केस के अन्य अभियुक्तों शादाब खान और मेडिकल की स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा को बेल देने से सिविल कोर्ट इंकार कर चुका है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है.
Read Also: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दहशतगर्दो को मिला था मात्र 10 हजार



