Jamshedpur: झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) राज्य में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) का आयोजन करने जा रहा है. इस लीग के जरिए राज्य के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा.

खिलाड़ियों की नीलामी पूरी
जमशेदपुर के द वेव इंटरनेशनल होटल में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई. नीलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमों ने हिस्सा लिया और प्रत्येक टीम ने 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया.
छह टीमें लेंगी हिस्सा
JPL के पहले सीजन में रांची रॉयल्स, जमशेदपुर जगुआर, धनबाद डायनामाइट्स, बोकारो ब्लास्टर्स, दुमका डेयरडेविल्स और पलामू पैंथर्स हिस्सा लेंगी. टीमों ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अंडर-19 और अंडर-23 के युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है.
जून के दूसरे सप्ताह से होगा आगाज
JSCA के अनुसार, झारखंड प्रीमियर लीग का पहला सीजन जून के दूसरे सप्ताह में रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम से शुरू होगा. सभी मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और मैचों का आयोजन रांची एवं जमशेदपुर में किया जाएगा.
क्रिकेट विशेषज्ञों और रणजी खिलाड़ियों का मानना है कि JPL झारखंड क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है और इससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा.
ALSO READ: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में बाबा 11 बनी GPL चैंपियन
