Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: जामताड़ा के कुएं से तीन सड़े-गले शव बरामद, हजारीबाग में ट्रक-टेंपो की टक्कर में दो की मौत

हजारीबाग/ जामताड़ा: राज्य के जामताड़ा और हजारीबाग जिलों में। शनिवार को।दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. एक ओर जहां जामताड़ा में एक...

हजारीबाग/ जामताड़ा: राज्य के जामताड़ा और हजारीबाग जिलों में। शनिवार को।दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. एक ओर जहां जामताड़ा में एक कुएं से तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है, वहीं दूसरी ओर हजारीबाग में एक भीषण सड़क हादसे ने दो लोगों की की मौत हो गई है.

Also Read : झारखंड विधानसभा: सरकारी हेलीकॉप्टर की खरीद बनाम किराया, सदन में तीखी बहस

जामताड़ा: कुएं में मिले तीन शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी

जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र स्थित मुड़ाबेड़िया जंगल के पास एक कुएं से तीन अज्ञात शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है. मृतकों में एक चार वर्षीय बच्ची, एक 14 वर्षीय किशोर और लगभग 40 वर्ष का एक पुरुष शामिल है.
शव काफी हद तक गल चुके हैं, जिसके कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. स्थानीय लोग भी चेहरा स्पष्ट न होने के कारण शिनाख्त नहीं कर पा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह सामूहिक आत्महत्या है या किसी रंजिश के तहत की गई हत्या.

Also Read : झारखंड विधानसभा: फार्मेसी काउंसिल में प्रभारी निबंधन सचिव की नियुक्ति पर हंगामा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

हजारीबाग: अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को रौंदा, दो की मौत, कई घायल

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल है.चरही थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *