Ranchi: झारखंड कैडर के 2024 बैच के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के लिए पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आठ और नौ अप्रैल को निर्धारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा अधिकारियों को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की बारीकियों से अवगत कराना है.
Also Read: शराब घोटाला: नवीन केडिया को बेल देने से ACB कोर्ट का इनकार
जाने कब-कब क्या होगा
आठअप्रैल को प्रशिक्षण के पहले दिन की शुरुआत सुबह 11:30 बजे प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के परिचय के साथ होगी. दिन भर चले विभिन्न सत्रों में अधिकारियों को राज्य की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. इसके बाद डीजीपी प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर उन्हें प्रशासनिक और पुलिस समन्वय के महत्व के बारे में जानकारी देंगी. इसके बाद आईजी मुख्यालय द्वारा पुलिस मुख्यालय की स्थापना और उसके कामकाज पर एक प्रस्तुति दी जाएगी.
फिर राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर आईजी अभियान और अपराध के आंकड़ों व रोकथाम पर डीआईजी सीआईडी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी. प्रशिक्षण के दूसरे दिन यानी नौ अप्रैल प्रशिक्षु अधिकारियों को स्पेशल ब्रांच के साथ जोड़ा जाएगा.इस दौरान उन्हें इंटेलिजेंस कलेक्शन। डेटा सेंटर का संचालन और क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स की कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.



